Cafe Coffee Day की पेरेंट कंपनी के खिलाफ शुरू होगी दिवालिया प्रक्रिया, NCLT ने दिया आदेश

NCLT okays insolvency proceedings against Coffee Day Enterprises: याचिका में 228.45 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट का दावा किया गया था और कर्ज में डूबी कंपनी के ऑपरेशन की देखभाल के लिए एक अंतरिम समाधान पेशेवर की नियुक्ति की थी। CDEL एक रिसॉर्ट का स्वामित्व और संचालन करती है

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 9:08 PM
Story continues below Advertisement
कैफे कॉफी डे की पेरेंट कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई है।

Coffee Day Enterprises: कैफे कॉफी डे की पेरेंट कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कॉफी के लिए मशहूर CDEL के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। NCLT की बेंगलुरु पीठ ने आठ अगस्त को IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBITSL) द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया।

CDEL पर 228.45 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट का दावा

याचिका में 228.45 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट का दावा किया गया था और कर्ज में डूबी कंपनी के ऑपरेशन की देखभाल के लिए एक अंतरिम समाधान पेशेवर की नियुक्ति की थी। CDEL एक रिसॉर्ट का स्वामित्व और संचालन करती है और कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रदान करने के साथ कॉफी बीन्स के कारोबार में है। CDEL ने रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के कूपन पेमेंट में चूक की थी।


क्या है पूरा मामला?

IDBITSL ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 1,000 एनसीडी सब्सक्राइब किए थे, और मार्च 2019 में सब्सक्रिप्शन के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इसके लिए CDEL ने IDBITSL के साथ एक समझौता किया और डिबेंचर धारकों के लिए डिबेंचर ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति करने पर सहमति व्यक्त की।

हालांकि, सीडीईएल ने सितंबर 2019 और जून 2020 के बीच कई तारीखों पर देय कुल कूपन भुगतान का भुगतान करने में चूक की। नतीजतन डिबेंचर ट्रस्टी ने सभी डिबेंचर धारकों की ओर से 28 जुलाई 2020 को CDEL को चूक का नोटिस जारी किया और एनसीएलटी का रुख किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।