क्रिप्टोकरेंसी में भारी बिकवाली से एक और कंपनी हुई कंगाल, क्रिप्टो लेंडर Voyager ने बैंकरप्सी के लिए किया आवेदन

Voyager के चैप्टर 11 के बैंकरप्सी फाइल करने की वजह से इसपर पहले से चल रहे सभी मुकदमे होल्ड पर चले गए हैं

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
टोरंटो स्थित Voyager का अनुमान है कि उसके पास 1 लाख से लेनदार थे

क्रिप्टो लेंडर वोयाजर डिजिटल (Voyager Digital) ने बुधवार 6 जुलाई को बैंकरप्सी के लिए आवेदन जमा किया है। एक हफ्ता पहले ही कंपनी ने अपनी साइट पर क्रिप्टोकरेंसी निकालने, जमा या ट्रेडिंग करने पर रोक लगा दी थी। कंपनी ने एक हफ्ते बाद बैंकरप्सी के लिए आवेदन जमा करते हुए बताया कि अब वह अन्य रणनीतिक विकल्पों की तलाश करेगा जिसके लिए समय चाहिए।

Voyager ने अपने चैप्टर 11 की बैंकरप्सी फाइल की है। टोरंटो स्थित Voyager का अनुमान है कि उसके पास 1 लाख से लेनदार थे। और करीब 1 अरब डॉलर से लेकर 10 अरब डॉलर के बीच क्रिप्टो एसेट्स था। कंपनी ने अपनी देनदारियों के लिए भी यही सीमा तय की है।

चैप्टर 11 के बैंकरप्सी फाइल करने की वजह से इसपर पहले से चल रहे सभी मुकदमे होल्ड पर चले गए हैं। इसके साथ ही कंपनियों को टर्नअराउंड यानी कंपनी को दोबारा पटरी पर लाने की योजना तैयार करने की अनुमति दे दी है।


पिछले हफ्ते क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital (3AC) ने चैप्टर 15 के लिए बैंकरप्सी फाइल की थी। इस कदम से कंपनी को ये फायदा होगा कि अगर इसके ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के बिजनेस को बेचा जाएगा तो अमेरिकी एसेट्स बच जाएंगे।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त बिकवाली के कारण पिछले कुछ हफ्तों में ही कई कंपनियां दिवालिया हो गई हैं। पिछले कुछ समय से क्रिप्टो बाजार की चिंताएं इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि कथित तौर पर स्टेबल क्वाइन माने जाने वाला TerraUSD मई में जबरदस्त तरीके से गिरा है। अभी तक माना जा रहा था कि इसकी वैल्यू और डॉलर की वैल्यू बराबर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।