बिटकॉइन 23000 डॉलर के नीचे आया, ईथर, शीबा इनु और dogecoin में आई तेजी

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तेजी आई और यह 1,657 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 9:11 AM
शीबा इनु में 0.5 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मिलाजुला कारोबार नजर आया। बिटकॉइन 23000 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 1 फीसदी की गिरावट के साथ 22,971 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, बीते महीनों में बिटकॉइन 19,000 से 24,000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार करता नजर आया है।

बिटकॉइन

एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन 22,000 डॉलर के करीब आ गया है लेकिन इसमें अभी भी अपर हैंड है। बिटकॉइन को अभी 20,000 डॉलर पर करेंट सपोर्ट मिल रहा है लेकिन ये जल्द 23,000 डॉलर पर आएगा। अब ईथर जल्द नई छलांग लगाएगा। ये जल्द 1700 डॉलर के लेवल पर फिर आएगा।


ईथर

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तेजी आई और यह 1,657 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। पिछले हफ्ते ये 1,700 डॉलर के लेवल को पार कर गया था।

शीबा इनु और dogecoin

शीबा इनु में 0.5 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी 1 फीसदी की बढ़त रही और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।

ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Chainlink, Tether, Polkadot, Tron, Avalanche, Uniswap, Polygon में बीते 24 घंटों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, Stellar, Apecoin में गिरावट रही।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में लगभग फ्लैट रहा और ये 1 ट्रिलियन के ऊपर रहा। मार्केट कैप 1.12 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।

इकोनॉमी को मुश्किल से निकालने के लिए RBI आज 0.35% रेपो रेट बढ़ा सकता है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।