इस Cryptocurrency ने किया कमाल, 1 लाख रुपये के बनाए 20 लाख, वो भी सिर्फ 24 घंटे में

हम यहां आपको ऐसी ही क्रिप्टो करेंसी के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को 24 घंटे में मालामाल कर दिया

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 9:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस Cryptocurrency ने किया कमाल, 1 लाख रुपये के बनाए 20 लाख, वो भी सिर्फ 24 घंटे में

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी का बाजार में ऊठापटक चलती रहती है और ये कभी कोई भी नहीं बता पाता की कौनसा सिक्का कितना पैसा दे जाएगा और कितना डूब जाएगा। अभी हाल फिलहाल में क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का दौर जारी है लेकिन कुछ अच्छा रिटर्न दे रही है। हम यहां आपको ऐसी ही क्रिप्टो करेंसी के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को 24 घंटे में मालामाल कर दिया।

शीबा इनु (Alien Shiba Inu-ASHIB) जिसका नाम एक डॉग की ब्रीड पर रखा गया है, इसने लोगों को अच्छा खासा रिटर्न दिया है। शीबा इनु की कीमत एक दिन में 1900 फीसदी बढ गई। यानी अगर किसी व्यक्ति ने अगर 1 दिन में एक लाख रुपया लगाया तो वह एक दिन में बढ़कर 20 लाख रुपये हो गया। 9 जनवरी शाम 5 बजे शीबा इनू 0.0075 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। CoinmarketCap वेबसाइट के अनुसार शीबा इनू के अधिकतम 10 करोड़ सिक्कों की सप्लाई की गई।

क्या अब शीबा इनू में निवेश करना होगा सही


अगर आप शीबा इनू में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो सोच समझकर ही करिएगा। इसके बारे में काफी कम जानकारी है और मार्केट कैप के मामले में यह 3356वें स्थान पर है। कोई भी क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट इस रैंक के कॉइन में निवेश की सलाह नहीं देगा। ये पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto Exchanges) पर भी नहीं मिल रहा लेकिन अगर आप इसमें निवेश का प्लान कर रह हैं तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।