Get App

Cuemath Layoff : एडटेक फर्म ने फिर की छंटनी, 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Cuemath Layoff : मंदी की आशंका के बीच कई स्टार्टअप कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने छंटनी का निर्णय लिया है। इस लिस्ट में Cuemath भी शामिल हो गई है। कंपनी ने इसके पहले मई में भी करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 26, 2023 पर 8:15 PM
Cuemath Layoff : एडटेक फर्म ने फिर की छंटनी, 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Cuemath ने एक बार फिर 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

Cuemath Layoff : एडटेक फर्म Cuemath ने एक बार फिर 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। पीक XV पार्टनर्स द्वारा समर्थित कंपनी ने लागत कम करने के लिए यह निर्णय लिया है। बता दें कि मंदी की आशंका के बीच कई स्टार्टअप कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने छंटनी का निर्णय लिया है। Cuemath ने इसके पहले मई में भी करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। क्यूमैथ के एक प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

Cuemath के CEO ने क्या कहा?

Cuemath के फाउंडर और CEO मनन खुरमा ने अगस्त में एक ईमेल में कर्मचारियों से कहा, "दुर्भाग्य की बात है कि हमारा राजस्व और लागत अभी भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। हमारी मुश्किलें खराब मैक्रो सिचुएशन के कारण और बढ़ गई हैं, खासकर एडटेक के लिए।" उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह है कि हमें एक छोटी टीम स्ट्रक्चर की ओर बढ़ना होगा। जिसके चलते छंटनी का निर्णय लिया गया है।

Cuemath ने पिछले साल जुटाए 5.7 करोड़ डॉलर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें