D-Mart के राधाकिशन दमानी सबसे अमीर सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर, महिलाओं में फाल्गुनी नायर टॉप पर

आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट हुरुन इंडिया की 30 नवंबर को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राधाकिशन दमानी के बाद ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के फाउंडर बिन्नी बंसल और सचिन बंसल हैं, जिनकी इक्विटी वैल्यू 1.19 लाख करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में Zomato के दीपिंदर गोयल भी शामिल हैं

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
राधाकिशन दमानी मिलेनिया 2023 के टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर की लिस्ट में सबसे आगे हैं।

Hurun list of 200 Self-made Entrepreneurs : दिग्गज निवेशक और रिटेल चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) मिलेनिया 2023 के टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर की लिस्ट में सबसे आगे हैं। सबसे अमीर सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर के रूप में उनका मार्केट कैप 2.38 लाख करोड़ रुपये है। आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट हुरुन इंडिया की 30 नवंबर को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बाद ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के फाउंडर बिन्नी बंसल और सचिन बंसल हैं, जिनकी इक्विटी वैल्यू 1.19 लाख करोड़ रुपये है।

Zomato के दीपिंदर गोयल भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में Zomato के दीपिंदर गोयल और ड्रीम 11 के प्रमोटर भावित शेठ और हरीश जैन भी शामिल हैं, जिनका मार्केट कैप 86,835 करोड़ रुपये और इक्विटी मूल्य 66,452 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में 8 स्टार्टअप हैं। लिस्ट में 405 फाउंडर शामिल हैं जिन्होंने वर्ष 2000 से भारत में वैल्यूएबल कंपनियों की स्थापना की है। लिस्ट में 56 फीसदी से अधिक फाउंडर्स ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जबकि 10 चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और 7 डॉक्टर हैं।


38 फाउंडर्स IIT दिल्ली से

लिस्ट में शामिल 38 फाउंडर्स आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। जिससे यह मिलेनिया 2023 के टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर के लिए सबसे पसंदीदा अंडरग्रेजुएट कॉलेज बन गया। इसके बाद 24 आंत्रप्रेन्योर के साथ आईआईटी मुंबई और 20 आंत्रप्रेन्योर के साथ आईआईटी खड़गपुर का स्थान है।

Zepto के को-फाउंडर सबसे कम उम्र के आंत्रप्रेन्योर

लिस्ट में शामिल सभी कंपनियों की कुल कीमत 30 लाख करोड़ रुपये है, जो डेनमार्क की जीडीपी के बराबर है। ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप Zepto के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा (21 वर्ष) इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के आंत्रप्रेन्योर हैं। अगले सबसे युवा Bharatpe से 25 वर्षीय शाश्वत नाकरानी और Zupee से 27 वर्षीय दिलशेर मल्ही हैं।

महिलाओं में फाल्गुनी नायर टॉप पर

Nykaa की फाल्गुनी नायर लिस्ट में टॉप महिला आंत्रप्रेन्योर हैं। लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिलाएं मामाअर्थ की Ghazal Alagh और Winzo की सौम्या सिंह राठौड़ हैं, दोनों 35 वर्ष की हैं। लिस्ट में आंत्रप्रेन्योर भारत के 23 शहरों से आते हैं, जिनमें सबसे अधिक बेंगलुरु (129), उसके बाद मुंबई (78), गुरुग्राम और नई दिल्ली (49) से हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।