Davos 2025: बजाज आलियांज (Bajaj Allianz) से आलियांज की अलग होने की योजना पर चिंता की कोई बात नहीं है, यह मानना है कि कंपनी के सीईओ तपन सिंघल की। तपन का कहना है कि अपनी साइज और पहुंच के चलते कंपनी किसी भी झटके को झेल सकती है। तपन ने ये बातें दावोस वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में मनीकंट्रोल से बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल आलियांज के अलग होने से जुड़ा कोई प्रस्ताव बोर्ड के सामने नहीं आया है। तपन सिंघन बजाज एलियांद से करीब 23 साल से जुड़े हुए हैं जिसमें से 13 साल से वह सीईओ ही हैं।
