Get App

DealShare के CEO पद से हटेंगे विनीत राव, अब दिल्ली बनेगा कंपनी का हेडक्वॉर्टर

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म डीलशेयर के CEO विनीत राव ने इस पद से हटने का फैसला किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। राव कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। अब उनकी जगह किसी प्रोफेशनल CEO को नियुक्त किया जाएगा। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कंपनी अब ऑफलाइन सेगमेंट भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 9:00 PM
DealShare के CEO पद से हटेंगे विनीत राव, अब दिल्ली बनेगा कंपनी का हेडक्वॉर्टर
राव काबिल CEO की खोज में कंपनी बोर्ड की मदद करेंगे।

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म डीलशेयर (DealShare) के CEO विनीत राव (Vineet Rao) ने इस पद से हटने का फैसला किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। राव कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। अब उनकी जगह किसी प्रोफेशनल CEO को नियुक्त किया जाएगा। सूत्रों ने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) बताया कि अब कंपनी का मुख्य ठिकाना बेंगलुरु के बजाय दिल्ली होगा। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कंपनी अब ऑफलाइन सेगमेंट भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया, 'डीलशेयर अपनी सेवाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मॉडलों पर फोकस करेगी। कंपनी में ग्रोथ के नए चरण की शुरुआत के साथ ही मौजूदा CEO विनीत राव ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। राव काबिल CEO की खोज में कंपनी बोर्ड की मदद करेंगे। नई लीडरशिप के लिए वह बोर्ड को सलाह भी देंगे।'

बेंगलुरु डीलशेयर का सबसे बड़ा ऑफिस है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, यहां 350 से 450 एंप्लॉयीज काम करते हैं। यह संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स (तकरीबन 1,100) के तिहाई से भी ज्यादा है।

नॉन-टेक्नोलॉजी डिवीजन के सभी स्टाफ को तीन महीने के भीतर दिल्ली आने को कहा गया है, क्योंकि यह इलाका कंपनी के लिए ज्यादा अहम है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि हालांकि, इस वजह से कई एंप्लॉयीज कंपनी छोड़ सकते हैं और बेंगलुरु में दूसरी जॉब की तलाश कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें