Deloitte: दिग्गज कंसल्टेंसी फर्म डेलॉयट ने अपनी विस्तार योजना के तहत भारत में 50,000 प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने का ऐलान किया है। ऐसे समय में जब दुनिया भर की कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरियों में कटौती पर विचार कर रही हैं, डेलॉयट का यह कदम भारतीय जॉब मार्केट के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।
