अभिनेत्री Dia Mirza ने बेबीकेयर DTC ब्रांड BabyChakra में किया निवेश, जानिए डिटेल

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि BabyChakra में निवेश करने का दीया मिर्जा का फैसला इस बात को दर्शाता है कि भारतीय माताएं और बच्चे बेहतरीन, गैर विषैले व बेहतर देखभाल से कम कुछ भी पाने के हकदार नहीं हैं। बेबीचक्र कंटेंट-टू-कॉमर्स कंपनी गुड ग्लैम ग्रुप का हिस्सा है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पेरेंटिंग कम्युनिटी और बेबीकेयर D2C ब्रांड बेबीचक्र (BabyChakra) में निवेश किया है।

अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने पेरेंटिंग कम्युनिटी और बेबीकेयर D2C ब्रांड बेबीचक्र (BabyChakra) में निवेश किया है। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि कितना निवेश किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बेबीचक्र में निवेश करने का दीया मिर्जा का फैसला इस बात को दर्शाता है कि भारतीय माताएं और बच्चे बेहतरीन, गैर विषैले व बेहतर देखभाल से कम कुछ भी पाने के हकदार नहीं हैं। बेबीचक्र कंटेंट-टू-कॉमर्स कंपनी गुड ग्लैम ग्रुप का हिस्सा है।

क्या है कंपनी का प्लान

ब्रांड अब आगे चलकर सस्टेनेबल पैकेजिंग और फॉर्मूलेशन पर और भी अधिक फोकस करेगा। बेबीचक्र का दावा है कि यह बेहतर ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए नेचुरल, डर्मेटोलॉजिकली, टॉक्सिन फ्री और एलर्जी फ्री इनग्रेडिएंट्स का उपयोग करके माताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स तैयार करेगा।


कंटेंट-टू-कॉमर्स ग्रुप गुड ग्लैम ग्रुप का हिस्सा बेबीचक्र को उम्मीद है कि दीया मिर्जा के साथ उसका सहयोग बेबीकेयर प्रोडक्ट्स की पेशकश करने और माताओं को जरूरी जानकारी और सपोर्ट के साथ सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को और बढ़ाएगा। वह गुड कम्युनिटी डिवीजन के 3 करोड़ से अधिक मातृ समुदाय के साथ जुड़ेंगी।

दीया मिर्जा और कंपनी का बयान

दीया मिर्जा ने कहा, "एक नई मां के रूप में मैंने मातृत्व की ट्रांसफॉर्मेटिव जर्नी का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। मैं बेबीचक्र के साथ साझेदारी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" गुड ग्लैम ग्रुप की को-फाउंडर और गुड कम्युनिटी की सीईओ नैय्या सग्गी ने टिप्पणी की, "हमें इस शानदार जर्नी में दीया मिर्जा के शामिल होने पर खुशी है। सस्टेनेबल और क्लीन केयर के लिए उनका जुनून सबसे सुरक्षित प्रदान करने के हमारे नजरिए के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।