Get App

कीमतों में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण डियाजियो ने भारत में कुछ राज्यों में व्हिस्की की बिक्री रोकी

Diageo Plc की भारतीय शाखा ने whiskey की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारत में कुछ ब्रांडें की बिक्री रोक दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 10:51 AM
कीमतों में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण डियाजियो ने भारत में कुछ राज्यों में व्हिस्की की बिक्री रोकी
Diageo Plc देश भर में कई जाने माने अल्कोहल ब्रांड्स की बिक्री करती है जिसमें Johnnie Walke और Smirnoff ब्रांड शामिल हैं

शराब बनाने वाली दिग्गज कंपनी Diageo Plc की भारतीय शाखा की प्रमुख हिना नागराजन (Hina Nagarajan) और भारत सरकार के बीच व्हिस्की (Whisky) के मूल्य पर लागू कैप (अधिकतम सीमा) को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। बता दें कि सरकार द्वारा शराब की कीमतों पर लागू अधिकतम कीमत की सीमा की वजह से कंपनी को पहले से ही 90 लाख डॉलर का नुकसान हो चुका है। अब Diageo Plc की भारतीय शाखा ने whiskey की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारत में कुछ ब्रांडें की बिक्री रोक दी है।

बाजार जानकारों का कहना है कि कंपनी पर इसका उलटा असर भी हो सकता है। जानकारों का कहना है कि United Spirits ने देश के कुछ राज्यों में महंगाई बढ़ने के बावजूद व्हिस्की (Whisky)की कीमतों में बढ़ोतरी पर लागू प्रतिबंध को देखते हुए कुछ ब्रैंड की व्हिस्की की बिक्री रोक दी है। ये निर्णय कंपनी पर ही भारी पड़ सकता है।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे 

मुंबई स्थित दौलत कैपिटल में पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि मार्जिन में लगातार दबाव के बीच व्हिस्की की ब्रिक्री पर रोक कंपनी के लिए गलत दांव साबित हो सकता है। उत्पादन लागत में डबल डिजिट की बढ़ोतरी के दौर में इस तरह के निर्णय से कंपनी को घाटा हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें