Dixon Tech की सब्सिडियरी कंपनी ने Xiaomi से मिलाया हाथ, जानिए डिटेल

Dixon Tech ने कहा कि इस एग्रीमेंट के तहत स्मार्टफोन और अन्य संबंधित प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसमें आगे कहा गया है कि प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित पैडगेट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में होगा। डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 27 सितंबर को 3.61 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dixon Technologies की सब्सिडियरी कंपनी Padget Electronics ने Xiaomi के साथ साझेदारी की है।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) की सब्सिडियरी कंपनी पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) ने Xiaomi के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने आज 27 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इस एग्रीमेंट के तहत स्मार्टफोन और अन्य संबंधित प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसमें आगे कहा गया है कि प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित पैडगेट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में होगा।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के वाइस प्रेसिडेंट का बयान

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल बी लाल ने Xiaomi के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि डिक्सन को गर्व है कि उसने एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है। उन्हें भरोसा है कि इस सहयोग से एग्जीक्यूशन के उनके मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और भारतीय बिजनेस में Xiaomi की एक्सपर्टाइज और लीडरशिप का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, वह इसे भारत सरकार की "मेक इन इंडिया" पहल में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखते हैं।


3.61 चढ़कर बंद हुए शेयर

अतुल बी लाल ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया Xiaomi को एक बेहतर सहयोगी के रूप में देखता है। उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि यह एक लंबे और समृद्ध रिश्ते की शुरुआत है और इसमें सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए साझा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।" डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 27 सितंबर को 3.61 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 5,282 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।