Havells India के कॉरपोरेट ऑफिस में DRI का तलाशी अभियान, जानिए डिटेल

Havells India ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह तलाशी अभियान शनिवार, 4 नवंबर को नोएडा ऑफिस चलाया गया। DRI तस्करी और कमर्शियल फ्रॉड संबंधी मामलों पर नियंत्रण करने वाली प्रमुख एजेंसी है। बीते शुक्रवार को हैवेल्स इंडिया के शेयर की कीमत 0.09 फीसदी बढ़ी है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हैवेल्स इंडिया के ऑफिस पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तलाशी अभियान चलाया है।

इलेक्ट्रिकल गुड्स बनाने वाली लीडिंग कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) के ऑफिस पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तलाशी अभियान चलाया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह तलाशी अभियान शनिवार, 4 नवंबर को नोएडा ऑफिस चलाया गया। DRI तस्करी और कमर्शियल फ्रॉड संबंधी मामलों पर नियंत्रण करने वाली प्रमुख एजेंसी है। बीते शुक्रवार को हैवेल्स इंडिया के शेयर की कीमत 0.09 फीसदी बढ़ी है और यह स्टॉक 1265.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52-वीक हाई 1466 रुपये है और इसका 52-वीक लो ₹1092 है।

कंपनी का बयान

हैवेल्स इंडिया ने बीएसई फाइलिंग में कहा, "डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस यानी नोएडा में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की तलाशी ली है, जो आज सुबह 4 नवंबर 2023 को लगभग 2:20 बजे समाप्त हुई।" कंपनी ने कहा कि यह तलाशी हीटिंग एलिमेंट के आयात में कथित गलत क्लासिफिकेशन को लेकर की गई है।


कंपनी बाजार में हैवेल्स, लॉयड, क्रैबट्री, स्टैंडर्ड और रियो ब्रांड नाम से इलेक्ट्रिकल उपकरण बेचती है। कंपनी ने कहा कि तलाशी अभियान का उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर पड़े प्रभाव को फिलहाल बताना मुश्किल है। इसमें कहा गया है, "शुरुआती असेसमेंट में हम समझते हैं कि इसका कंपनी के फाइनेंशियल ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई मटेरियल इंपैक्ट नहीं पड़ेगा।"

तिमाही नतीजे

हैवेल्स इंडिया ने बीते वित्त वर्ष 16,868.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी की 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। हैवेल्स इंडिया ने सितंबर तिमाही में ₹249.08 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। ऑपरेशन से इसका राजस्व ₹3,900.33 करोड़ रहा। सितंबर तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कुल खर्च 4.20 फीसदी बढ़कर ₹3,617.49 करोड़ रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।