आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में बढ़कर 7.5% रही

30 नवंबर को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ 4.4% थी

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 5:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
8 अहम कोर सेक्टर का इंडेक्स अक्टूबर 2021 में 136.2 रहा जो अक्टूबर 2020 के मुकाबले 7.5% ज्यादा है

आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में 7.5% रही। 30 नवंबर को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ 4.4% थी। कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, "8 अहम कोर सेक्टर का इंडेक्स अक्टूबर 2021 में 136.2 रहा जो अक्टूबर 2020 के मुकाबले 7.5% ज्यादा है।" मंत्रालय की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक, "कोल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी इंडस्ट्रीज की ग्रोथ बढ़ी है।" IIP में 8 कोर इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी 40.27% है।

अक्टूबर में सबसे ज्यादा ग्रोथ नेचुरल गैस प्रोडक्शन में देखी गई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 25.8% की तेजी आई है। अप्रैल-अक्टूबर 2021 के बीच इस इंडेक्स की ग्रोथ पिछले साल के इसी महीने के मुताबिक, 22.6% रही।

पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले इस साल अक्टूबर में कोयले का प्रोडक्शन 14.6% बढ़ा है। जबकि इसका इंडेक्स इस फिस्कल ईयर में 12.2% बढ़ा है। पेट्रोलियम रिफाइन की ग्रोथ अक्टूबर 2021 में 14.4% रही। इसके क्यूमलेटिव इंडेक्स में 11.7% की तेजी आई है।


दूसरे कोर सेक्टर की बात करें तो सीमेंट प्रोडक्शन 14.5% और इलेक्ट्रिसिटी 2.8% बढ़ा है। जबकि इस दौरान फर्टिलाइजर प्रोडक्शन की ग्रोथ 0.04% और स्टील की ग्रोथ 0.9% रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।