आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में 7.5% रही। 30 नवंबर को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ 4.4% थी। कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, "8 अहम कोर सेक्टर का इंडेक्स अक्टूबर 2021 में 136.2 रहा जो अक्टूबर 2020 के मुकाबले 7.5% ज्यादा है।" मंत्रालय की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक, "कोल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी इंडस्ट्रीज की ग्रोथ बढ़ी है।" IIP में 8 कोर इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी 40.27% है।
