Elon Musk ने याद किया वो दिन, जब अरबपति चार्ली मंगेर ने कहा था, "फेल हो जाएगी Tesla"

यह घटना 2009 में हुई थी, जब मस्क मंगेर के साथ लंच पर थे, तब मंगेर ने रूम में मौजूद सभी के सामने कहा टेस्ला फेल हो जाएगी

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
अरबपति चार्ली मंगर ने कहा था, "फेल हो जाएगी Tesla"

टेस्ला (Tesla) के प्रमुख एलॉन मस्क (Elon Musk) ने उस समय को याद किया, जब अरबपति निवेशक चार्ली मंगेर ने कहा था, 'हर हाल में' उनकी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी फेल हो जाएगी। 98 साल के चार्ली मंगेर, Berkshire Hathaway के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) हैं, इस ग्रुप को वॉरेन बफे कंट्रोल करते हैं।

यह घटना 2009 में हुई थी, जब मस्क मंगेर के साथ लंच पर थे, तब मंगेर ने रूम में मौजूद सभी के सामने कहा टेस्ला फेल हो जाएगी। इस बात ने मस्क को काफी चोट पहुंचाई।

मस्क ने ट्विटर पर बताया, "मैं 2009 में मंगेर के साथ दोपहर के लंच पर था, जहां उन्होंने पूरी टेबल को बताया कि टेस्ला कैसे फेल हो जाएगी। मुझे काफी दुख हुआ, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं उन सभी कारणों से सहमत हूं और हम शायद फेल हो जाएंगे, लेकिन फिर भी कोशिश करने लायक थे।"


मंगेर ने बुधवार को लॉस एंजिल्स स्थित पब्लिकेशन डेली जर्नल की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान क्रिप्टोकरेंसी पर अपने बेहद काफी सख्त रुख को दोहराया। मंगेर 1977 से इस कंपनी के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को मैनेज कर रहे हैं। मंगेर क्रिप्टोकरेंसी को गंभीर बीमारी बताया था।

मंगेर ने बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल जबरन वसूली, अपहरण और टैक्स चोरी के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए थी। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए चीन की तारीफ भी की।

वॉरेन बफे की कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चार्ली मंगेर ने क्रिप्टोकरेंसी को बताई गंभीर बीमारी

उन्होंने अमेरिका की तरफ संकेत करते हुए कहा कि हमने क्रिप्टोकरेंसी को एप्रूवल देकर गलती की है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमने कभी इसमें इन्वेस्ट नहीं किया। उनका मानना है कि यह एक बीमारी के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने इसे वनीरीयल डिजीज (venereal diseases) बताया।

Tesla आज दुनिया का सबसे वैल्यूएबल ऑटो ब्रांड है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ, कंपनी ने 2021 में रिकॉर्ड 5.5 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट दर्ज किया। एलॉन मस्क 2021 में जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

ग्लोबल सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद tesla ने पिछले साल ऑटो डिलीवरी में 87 प्रतिशत की छलांग लगाई, रेवेन्यू 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 53.8 बिलियन डॉलर हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।