फिनटेक स्टार्टअप Slice का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में विलय, जानिए डिटेल

Slice ने कहा कि स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय से कंबाइंड एंटिटी को अपने साझा मिशन को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे उन कंज्यूमर्स तक पहुंचना आसान होगा, जिनके पास वर्तमान में बेसिक बैंकिंग सर्विसेज का एक्सेस नहीं है।" बता दें कि स्लाइस के पास NBFC लाइसेंस भी है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Slice का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) में विलय हो गया है।

फिनटेक क्रेडिट और पेमेंट स्टार्टअप स्लाइस (Slice) का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) में विलय हो गया है। फिनटेक कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मर्जर के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिल गई है। मर्जर और शेयरहोल्डिंग से जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंबाइंड एंटिटी में स्लाइस की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी। स्लाइस ने पिछले साल बैंक में 5% हिस्सेदारी हासिल की थी।

स्लाइस ने कहा कि स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय से कंबाइंड एंटिटी को अपने साझा मिशन को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे उन कंज्यूमर्स तक पहुंचना आसान होगा, जिनके पास वर्तमान में बेसिक बैंकिंग सर्विसेज का एक्सेस नहीं है।" बता दें कि स्लाइस के पास NBFC लाइसेंस भी है।

स्लाइस अपने निवेशकों में टाइगर ग्लोबल, इनसाइट पार्टनर्स, ईएमवीसी, ब्लूम वेंचर्स को गिनता है। पिछले साल एक फंडिंग राउंड में इसका मूल्य करीब 1.5 बिलियन डॉलर आंका गया था। कंबाइंड एंटिटी फाइनेंशियल एक्सेसेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ाती है और अपने ग्राहकों के लिए एक यूनिक डिजिटल बैंकिंग एक्सपीरियंस लाएगी।


स्लाइस के फाउंडर और CEO का बयान

विलय पर टिप्पणी करते हुए स्लाइस के फाउंडर और CEO राजन बजाज ने कहा, "हम टेक्नोलॉजी और डेटा के इस्तेमाल के माध्यम से अपने रिस्क अंडरराइटिंग को और मजबूत करेंगे, और हमेशा ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपने फैसले लेंगे। हम इसे एक अत्यधिक इनक्लुसिव और जिम्मेदार बैंक बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं, जो एक यूनिक अनुभव प्रदान करता है। यह मजबूत रिस्क मैनेजमेंट और मजबूत गवर्नेंस पर आधारित है।"

आने वाले महीनों में सभी कस्टमर्स के लिए एक सुचारु बदलाव सुनिश्चित करने के लिए दोनों एंटिटी के साथ एक इंटीग्रेशन प्रोसेस होगी। इससे पहले स्लाइस स्टूडेंट्स और युवा ग्राहकों को प्रीपेड कार्ड पर क्रेडिट जारी करता था। हालांकि, पिछले साल RBI द्वारा PPI पर क्रेडिट पर प्रतिबंध लगाने वाला एक सर्कुलर जारी करने के बाद स्लाइस सहित सभी फिनटेक को क्रेडिट लाइन वाले प्रीपेड कार्ड जारी करना बंद करना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।