अमेरिका स्थित रिटेलर Walmart ने कहा कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) लगातार पॉजिटिव नतीजे दे रहा है और कारोबार बढ़ने के साथ ही इसकी रेवेन्यू में सुधार हो रहा है। वॉलमार्ट ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने FY25 की दूसरी तिमाही में डबल डिजिट में रेवेन्यू ग्रोथ हासिल किया है। हालांकि, कंपनी ने कोई स्पेसिफिक फाइनेंशियल जारी नहीं किया है। 15 अगस्त को कंपनी के Q2FY25 नतीजों पर चर्चा करते हुए वॉलमार्ट के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा, फ्लिपकार्ट ने डबल डिजिट में टॉपलाइन ग्रोथ दर्ज की है…फ्लिपकार्ट ने फिर से पॉजिटिव कंट्रीब्यूशन मार्जिन दर्ज किया है और फोनपे ने टोटल पेमेंट वॉल्यूम (TPV) में अमेजिंग ग्रोथ दर्ज करना जारी रखा है।
Walmart की इंटरनेशनल यूनिट्स को 29.6 अरब डॉलर का रेवेन्यू
वॉलमार्ट के इंटरनेशनल बिजनेस ने मिलकर Q2FY25 में रेवेन्यू में 8.3 फीसदी की ग्रोथ में योगदान दिया। कंपनी की इंटरनेशनल यूनिट्स ने 29.6 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो FY24 की दूसरी तिमाही में दर्ज 27.6 अरब डॉलर से अधिक है। इंटरनेशनल यूनिट्स में भारत में Flipkart, PhonePe और Myntra शामिल हैं।
फ्लिपकार्ट भारत में ई-कॉमर्स में मार्केट लीडर है और 2018 में अधिग्रहण के बाद से वॉलमार्ट की एक प्रमुख यूनिट रही है। ग्लोबल अर्निंग कॉल में कई बार कहा गया है और यह अपने पियर्स के विपरीत एक मजबूत प्रदर्शन करने वाली यूनिट के रूप में उभरा है।
Flipkart Grocery में सालाना 50 फीसदी की ग्रोथ
वॉलमार्ट के अधिकारियों ने यह भी कहा कि फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी में सालाना 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अपने घरेलू क्षेत्र बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट के बाद भारत के कई हिस्सों में अपनी क्विक कॉमर्स इकाई फ्लिपकार्ट मिनट्स का विस्तार करने की तैयारी कर रही है।
भारत में सितंबर से नवंबर की अवधि फ्लिपकार्ट और एमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए अहम है। दरअसल उनके एनुअल ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) का करीब 50 फीसदी केवल इन 2-3 महीनों के दौरान आता है।