Get App

Cleartrip ने Adani One के साथ की पार्टनरशिप, हवाई यात्रा को लोगों के लिए आसान बनाने का है इरादा

एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार Adani One के ज़रिए यूजर्स फ्लाइट बुक कर सकेंगे और रियल टाइम में फ्लाइट स्टेटस चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स एयरपोर्ट पार्किंग, कैब और ड्यूटी-फ्री प्रोडक्ट्स जैसे बेनिफिट भी प्राप्त कर सकेंगे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 3:09 PM
Cleartrip ने Adani One के साथ की पार्टनरशिप, हवाई यात्रा को लोगों के लिए आसान बनाने का है इरादा
फ्लिपकार्ट (Flipkart) की ट्रैवल कंपनी क्लियरट्रिप (Cleartrip) ने अडानी वन (Adani One) के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) की ट्रैवल कंपनी क्लियरट्रिप (Cleartrip) ने अडानी वन (Adani One) के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। कंपनी इस साझेदारी के ज़रिए बिजनेस का विस्तार करना चाहती है। कंपनी के मुताबिक, इस साझेदारी का मकसद हवाई यात्रा को बड़े पैमाने पर लोगों के लिए आसान बनाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कोलैबरेशन के ज़रिए क्लियरट्रिप इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म कैटेगरी में एंट्री करने के Adani One के प्रयास को मजबूत करेगी और कंपनी के ग्रोथ के लिए डोमेस्टिक व इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग में अपने अनुभव का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि अप्रैल 2021 में फ्लिपकार्ट ने क्लियरट्रिप का अधिग्रहण किया था। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज ने अक्टूबर 2021 में कंपनी में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी।

Adani One पर यूजर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट

एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार अडानी ग्रुप के Adani One के ज़रिए यूजर्स फ्लाइट बुक कर सकेंगे और रियल टाइम में फ्लाइट स्टेटस चेक कर सकेंगे। यूजर्प्रस णाम मीट एंड ग्रीट सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट पार्किंग, कैब और ड्यूटी-फ्री प्रोडक्ट्स जैसे बेनिफिट भी प्राप्त कर सकेंगे। इस पार्टनरशिप पर क्लियरट्रिप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अय्यप्पन आर ने कहा, “क्लियरट्रिप पर हम अपने ग्राहकों तक पहुंचने और ट्रैवल को आसान व परेशानी मुक्त बनाने के लिए लगातार नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। Adani One प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर हम बड़े स्तर पर यात्रा को आसान बनाएंगे। यह वेंचर हमारे लिए नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है।

कंपनी का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें