iPhone मैन्युफैक्चरिंग में और बढ़ेगा भारत का दबदबा, देवनहल्ली में फॉक्सकॉन यूनिट से जून से शुरू हो सकती है सप्लाई

Foxconn ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुक में स्थित ITIR इंडस्ट्रियल एरिया में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। एपल के CEO टिम कुक ने कनफर्म किया है कि जून तिमाही के लिए, अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादातर iPhone भारत में बनाए जाएंगे

अपडेटेड May 17, 2025 पर 9:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फॉक्सकॉन कॉन्ट्रैक्ट पर iPhone की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) की कर्नाटक में देवनहल्ली के आईटी इनवेस्टमेंट रीजन (ITIR) में स्थित यूनिट ऑपरेशंस के लिए लगभग तैयार है। कर्नाटक के कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मिनिस्टर एम बी पाटिल ने उम्मीद जताई है कि इस यूनिट से जून की शुरुआत में ही आईफोन की कमर्शियल सप्लाई शुरू हो जाएगी। फॉक्सकॉन कॉन्ट्रैक्ट पर आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “यह सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह एक रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है। भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ का दबाव बढ़ने के साथ, भारत तेजी से एपल का पसंदीदा प्रोडक्शन हब बनता जा रहा है।”

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में कर्नाटक की स्थिति हो रही है मजबूत


उन्होंने कहा कि यह डेवलपमेंट ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में कर्नाटक की स्थिति को मजबूत करता है और स्टेकहोल्डर्स के हितों से समझौता किए बिना अधिक विदेशी निवेश के लिए दरवाजे खोलता है। मंत्री ने कहा कि एपल के सीईओ टिम कुक ने कनफर्म किया है कि जून तिमाही के लिए, अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बनाए जाएंगे।

VerSe Innovation Layoffs: डेलीहंट की पेरेंट कंपनी में छंटनी, 350 लोगों की जाएगी नौकरी

फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुक में स्थित ITIR इंडस्ट्रियल एरिया में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने 2025-26 के बजट भाषण में कहा था कि फॉक्सकॉन कंपनी ने 21,911 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के साथ देवनहल्ली इंडस्ट्रियल एरिया में मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया है। उन्होंने कहा था, "इस कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) की ओर से 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।