कर्ज में डूबी एयरलाइन 'गो फर्स्ट (Go First)' की उड़ान सेवाएं अगले एक महीने तक फिर से शुरू होने की उम्मीद नही हैं। दरअसल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से एयरलाइन को अपना कारोबार फिर से शुरू करने की व्यापक योजना जमा करने के लिए 30 दिन का समय मिला है। इसके साथ DGCA ने एयरलाइन से उससे उड़ान भर सकने योग्य विमानों, पायलट और अन्य कर्मचारियों, मेंटीनेंस और फंड सहित अन्य चीजों की जानकारी देने को भी कहा है। DGCA ने यह आदेश उसके 8 मई को जारी कारण बताओ नोटिस पर एयरलाइन की ओर से आए जवाब के बाद जारी किया है।
