ब्रोकरेज फर्म ग्रो (Groww), वेल्थ मैनेजमेंट स्टार्टअप फिसडम (Fisdom) को 15 करोड़ डॉलर के नकद सौदे में खरीदने वाली है। यह बात मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने दी। इस सौदे पर अभी कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिलना बाकी है और इसमें 2-3 महीने लग सकते हैं। फिसडम में 100% हिस्सेदारी की खरीद ग्रो की प्रोडक्ट ऑफरिंग्स का विस्तार करेगी। मई 2023 में इंडियाबुल्स एएमसी के अधिग्रहण के बाद यह ग्रो का दूसरा बड़ा अधिग्रहण होगा।