मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ केयर सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी आर्टेमिस हॉस्पिटल (Artemis Hospital) ने अपनी बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है। एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक क्षमता 800 बिस्तरों तक बढ़ाना चाहती है। गुरुग्राम स्थित हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर के पास वर्तमान में 500 बिस्तरों से अधिक की क्षमता है।
