Happay Layoffs 2023 : 35% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान, इन एम्प्लॉयीज पर गिरी गाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत टोटल वर्कफोर्स के 35 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्रोवाइडर CRED ने दिसंबर 2021 में एक कैश और स्टॉक डील में हैप्पे का अधिग्रहण किया था

अपडेटेड May 15, 2023 पर 8:41 PM
मंदी की आशंका के बीच दुनिया भर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Happay Layoffs 2023 : मंदी की आशंका के बीच दुनिया भर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। CRED के ओनरशिप वाली बिजनेस एक्सपेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर Happay ने छंटनी की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत टोटल वर्कफोर्स के 35 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्रोवाइडर CRED ने दिसंबर 2021 में एक कैश और स्टॉक डील में हैप्पे का अधिग्रहण किया था। इससे स्टार्टअप का वैल्यूएशन 180 मिलियन डॉलर हो गया।

इन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

न्यूज पोर्टल Inc42 ने बताया कि स्टार्टअप ने कम से कम 160 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस छंटनी का असर सेल्स, मार्केटिंग, टेक, प्रोडक्ट और ऑपरेशंस जैसे डिपार्टमेंट के कर्मचारियों पर पड़ेगा। बता दें कि Happay की शुरुआत अंशुल राय और वरुण राठी ने साल 2012 में की थी। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इस स्टार्टअप में 450 से अधिक कर्मचारी हैं।


बर्खास्त कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस के रूप में 3 महीने की सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही निकाले गए कर्मचारियों को इंश्योरेंस कवरेज समेत अन्य बेनिफिट दिए जाएंगे। CRED ने इस छंटनी को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले साल, CRED ने कैश और स्टॉक लेनदेन के ज़रिए SaaS लेंडिंग-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म CreditVidya का भी अधिग्रहण किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।