HCL Tech का सेमीकंडक्टर कारोबार को दोगुना करने का इरादा, अगले 4 साल में कंपनी का ये है प्लान

HCL Tech के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी को 3-4 साल में सेमीकंडक्टर सर्विसेज बिजनेस दोगुना होने की उम्मीद है। HCL ग्रुप उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने "स्कीम फॉर कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स" के तहत इलेक्ट्रॉनिक चिप प्लांट स्थापित करने के लिए आवेदन किया है

अपडेटेड Mar 05, 2023 पर 8:20 PM
Story continues below Advertisement
आईटी कंपनी एचसीएल टेक का इरादा अपने सेमीकंडक्टर कारोबार को आने वाले 4 साल में दोगुना करने का है।

आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) का इरादा अपने सेमीकंडक्टर कारोबार को आने वाले 4 साल में दोगुना करने का है। बार्सिलोना में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी को 3-4 साल में सेमीकंडक्टर सर्विसेज बिजनेस दोगुना होने की उम्मीद है। HCL ग्रुप उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने "स्कीम फॉर कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स" के तहत इलेक्ट्रॉनिक चिप प्लांट स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज एचसीएल कॉरपोरेट को चिप्स के एंड-टू-एंड प्रोसेसिंग में मदद करेगी।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और BU हेड अमीर सैथू ने कहा, "HCL टेक्नोलॉजीज के फोकस सेक्टर्स में से एक, खास तौर पर इंजीनियरिंग सर्विसेज में सेमी चिप है। हमारी योजना अपने बिजनेस को दोगुना करने की है। इसे तीन से चार साल की अवधि में करने की योजना है। मैं तीन से चार साल इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह चल रहा है और इसे हासिल करने के लिए पर्याप्त डिमांड है।" उन्होंने आगे कहा, "हम फंड के साथ तैयार हैं। हम इसे एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं।"

HCL ग्रुप 65 नैनोमीटर नोड्स के लिए एक चिप वेफर फैब्रिकेशन यूनिट स्थापित करने की योजना बना रहा है जो ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और लो-कॉस्ट डिवाइस सेगमेंट में इस्तेमाल होता है> HCL टेक्नोलॉजीज वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक चिप प्रोडक्शन में Intel, NXP, ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) और एप्लाइड मैटेरियल्स जैसे सेमीकंडक्टर प्लेयर्स के साथ काम करती है।


सैथू ने कहा कि एचसीएल का सेमीकंडक्टर प्लांट एचसीएल टेक्नोलॉजीज को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन में एंड-टू-एंड ऑफरिंग को पूरा करने में मदद करेगा। फिलहाल इनमें से कुछ गतिविधियों में हम पार्टनर्स का उपयोग कर रहे हैं। चाहे वह ग्लोबल फाउंड्री हो या TSMC, हम पार्टनर हैं। इस निवेश के साथ हम एक पार्टनर के रूप में एचसीएल कॉरपोरेट के साथ एंड-टू-एंड सर्विस प्रदान करने में सक्षम होने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक सेमीकंडक्टर सर्विसेज की मांग ग्लोबल लेवल पर बढ़ी है और कंपनी ने ब्राजील, वियतनाम, इस्राइल, नीदरलैंड और जापान में क्षमता निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी अपने बेंगलुरु ऑफिस में मैनपावर को भी बढ़ा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।