HUL ने तरुण बजाज को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, भारत सरकार में रह चुके हैं रेवेन्यू सेक्रेटरी

नवंबर 2022 में रिटायर होने से पहले बजाज ने भारत सरकार के रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभाला था। इस रोल में उन्होंने गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) को स्थिर करने और जीएसटी और आयकर के तहत रेवेन्यू कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में तरुण बजाज की नियुक्ति की घोषणा की है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में तरुण बजाज की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति 5 साल की अवधि के लिए हुई है और 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी हो गई है। 61 वर्ष के बजाज के पास काफी अनुभव है और वे 1988 से हरियाणा कैडर से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में कार्यरत हैं।

नवंबर 2022 में रिटायर होने से पहले बजाज ने भारत सरकार के रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभाला था। इस रोल में उन्होंने गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) को स्थिर करने और जीएसटी और आयकर के तहत रेवेन्यू कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके तहत उन्होंने डायरेक्ट और इन-डायरेक्ट टैक्स दोनों के एडमिनिस्ट्रेशन में टेक्नोलॉजी को बेहतर करने, पारदर्शिता और एफिशिएंसी बढ़ाने का काम किया।

HUL के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का बयान


HUL के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा, "तरुण को देश की आर्थिक नीतियों की सहज जानकारी है और उन्होंने भारत सरकार की प्रमुख वित्तीय पहलों को आकार देने का काम किया है। एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट और पब्लिक पॉलिसी में उनका अनुभव एचयूएल के लिए निश्चित तौर पर फायदेमंद होगा।"

आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान बजाज ने COVID-19 महामारी के लिए सरकार की इकोनॉमिक रिस्पॉन्स तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इसमें कई राहत उपायों और आर्थिक प्रोत्साहन पैकेजों के एग्जीक्यूशन की निगरानी करना शामिल है।

तरुण बजाज का बयान

तरुण बजाज ने कहा, "कंपनी की सफलता बदलते भारत के साथ खुद को लगातार नया रूप देने के उसके प्रयासों को दिखाती है। मैं एचयूएल बोर्ड में शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी के लिए उत्सुक हूं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।