Get App

Hindustan Zinc Q3 Result : मुनाफा 20% घटकर हुआ 2,156 करोड़, 13 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Hindustan Zinc ने अपने निवेशकों को 13 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंट देने का ऐलान भी किया है, जिसकी राशि 5,493 करोड़ रुपये है। वेदांता की यह सहयोगी मेटल कंपनी अपने निवेशकों को भारी डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 9:27 PM
Hindustan Zinc Q3 Result : मुनाफा 20% घटकर हुआ 2,156 करोड़, 13 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
Vedanta की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने आज गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Hindustan Zinc Q3 Result : Vedanta की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने आज गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की गिरावट आई है और यह कम होकर 2,156 रुपये पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 2,701 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। क्रमिक आधार पर, प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) में 19% की गिरावट आई है। सितंबर तिमाही (Q2FY23) में यह 2,680 करोड़ था। आज गुरुवार को NSE पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर 4.28% बढ़कर 376.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए हैं।

2 फीसदी घटा रेवेन्यू

इस बीच, ऑपरेशन से होने वाला राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही में 7,841 करोड़ के मुकाबले 2% घटकर 7,628 करोड़ रुपये रह गया। तीन महीने की अवधि में कंपनी का EBITDA 3,717 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4,392 करोड़ रुपये से 15% कम है।

13 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें