Get App

HP ने Google के साथ की साझेदारी, अगले महीने से भारत में Chromebook बनाएगी कंपनी

HP की ओर से जारी एक बयान के अनुसार क्रोमबुक डिवाइस चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में तैयार किया जाएगा। एचपी वहां अगस्त 2020 से लैपटॉप और डेस्कटॉप का प्रोडक्शन कर रहा है। एचपी आईटी हार्डवेयर के लिए सरकार की 17,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत आवेदकों में से एक है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 3:55 PM
HP ने Google के साथ की साझेदारी, अगले महीने से भारत में Chromebook बनाएगी कंपनी
HP ने दो अक्टूबर से भारत में क्रोमबुक (Chromebooks) मैन्युफैक्चरिंग के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया है।

PC बनाने वाली कंपनी HP ने दो अक्टूबर से भारत में क्रोमबुक (Chromebooks) मैन्युफैक्चरिंग के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी। एचपी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार क्रोमबुक डिवाइस चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में तैयार किया जाएगा। एचपी वहां अगस्त 2020 से लैपटॉप और डेस्कटॉप का प्रोडक्शन कर रहा है। एचपी आईटी हार्डवेयर के लिए सरकार की 17000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत आवेदकों में से एक है।

कंपनी का बयान

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (पर्सनल सिस्टम) विक्रम बेदी ने कहा, "भारत में क्रोमबुक लैपटॉप बनाने से भारतीय छात्रों की किफायती पीसी तक आसान पहुंच मुमकिन होगी। अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन का और विस्तार करके हम सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करना जारी रखेंगे।’’

गूगल का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें