ICICI Bank को ICICI सिक्योरिटीज को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिल गई है। बैंक ने आज 9 नवंबर को यह जानकारी दी। बैंक ने कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि आज बैंक को कुछ शर्तों के अधीन ICICI सिक्योरिटीज को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने के लिए RBI से मंजूरी मिल गई है।" ICICI बैंक ने 26 जून को घोषणा की कि वह बैंक की सब्सिडियरी कंपनी ICICI सिक्योरिटीज की डीलिस्टिंग के प्रपोजल पर विचार करेगा।
