फिनटेक फर्म InCred नए और मौजूदा इनवेस्टर्स से फंडिंग राउंड में 6 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के बाद यूनिकॉर्न बन गई है। एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली नई कंपनियों को यूनिकॉर्न की कैटेगरी में रखा जाता है। इनक्रेड ने एक बयान में कहा कि फंडिंग के सीरीज-डी राउंड में उसने 6 करोड़ डॉलर जुटाने में सफलता हासिल की। इस तरह कंपनी का कुल वैल्यूएशन 1.04 अरब डॉलर हो गया है।
