नीति आयोग के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने गुरुवार को कहा कि भारत की इकोनॉमी अगले तीन सालों में जर्मनी और जापान से बड़ी हो जाएगी, और अगर ऐसे ही रफ्तार जारी रही तो भारत 2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकती है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "इस समय भारत की इकोनॉमी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी है। अगले साल के अंत तक हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे, और उसके एक साल बाद तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।"
