Get App

'भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगी पहली ट्रेड डील', कॉमर्स सेक्रेटरी बोले- टैरिफ कम करने में मिल सकती है मदद

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण अंतिम दौर में है। सरकार को उम्मीद है कि इससे भारतीय निर्यात पर लगे ऊंचे टैरिफ में राहत मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट मजबूत बना हुआ है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई गति मिल सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 6:21 PM
'भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगी पहली ट्रेड डील', कॉमर्स सेक्रेटरी बोले- टैरिफ कम करने में मिल सकती है मदद
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 50 प्रतिशत तक का रेसिप्रोकल टैरिफ लगा रखा है।

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर अहम संकेत मिले हैं। सरकार का कहना है कि इस समझौते का पहला चरण लगभग तय हो चुका है। लेकिन, इसे लेकर अभी कोई पक्की डेडलाइन नहीं बताई जा सकती।

पहला चरण फाइनल होने के करीब

कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने 15 जनवरी को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला ट्रांश अंतिम दौर में है। यह डील खासतौर पर भारतीय निर्यात पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करने में मदद कर सकती है।

अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के बीच वर्चुअल मीटिंग हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों की नेगोशिएटिंग टीमें लगातार संपर्क में हैं और सहमति बनाने की कोशिश कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें