अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने भारत के साथ चल रही ट्रेड डील के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा है कि भारत ने अमेरिका को एक बेस्ट ऑफर दिया है। अभी अमेरिकी कृषि उत्पादों को लिए भारतीय बाजार खोलने पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है। ग्रीर ने 9 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी में सीनेट की एक सब-कमेटी को यह बताया।
