Indigo ने अपने Pratt & Whitney (प्रैट एंड व्हिटनी) जहाजों के बारे में एक बड़ी जानकारी दी है। उसने कहा है कि जनवरी से मार्च के दौरान 30 से 40 विमानों का इस्तेमाल बंद करना पड़ सकता है। प्रैट एंड व्हिटनी विमानों से जुड़ा मसला इसकी वजह है। कंपनी पहले से ही प्रैट एंड व्हिटनी के 45 विमानों का इ्स्तेमाल नहीं कर रही है। इसकी वजह यह है कि उसे इन विमानों के नए इंजन नहीं मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि मार्च तिमाही में कंपनी को अपने 25 फीसदी विमानों का इस्तेमाल बंद करना पड़ सकता है। आम तौर पर जनवरी से मार्च को एयरलाइंस कंपनियों के लिए कमजोर सीजन माना जाता है। इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के बाद कई सवाले खड़े हो गए हैं। इसकी वजह यह है कि Indigo बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से इंडिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इंडिगो की सक्सेस स्टोरी पर ब्रेक लग जाएगा?
