Infosys: गोविंद अय्यर बने कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, 5 साल के लिए हुई नियुक्ति

Infosys ने कंपनी के एडिशनल और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में गोविंद वैदिराम अय्यर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 5 साल की अवधि के लिए की गई है। अय्यर ने एशियन वेंचर Philanthropy नेटवर्क के एडवाइजरी बोर्ड में भी काम किया है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 5:52 PM
Infosys ने कंपनी के एडिशनल और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में गोविंद वैदिराम अय्यर (Govind Vaidiram Iyer) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Infosys: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी Infosys ने कंपनी के एडिशनल और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में गोविंद वैदिराम अय्यर (Govind Vaidiram Iyer) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने आज 12 जनवरी को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह नियुक्ति इंफोसिस बोर्ड के नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी की सिफारिश पर आधारित है। नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 5 साल की अवधि के लिए की गई है। अय्यर ने एशियन वेंचर Philanthropy नेटवर्क के एडवाइजरी बोर्ड में भी काम किया है। वे भारत में सोशल वेंचर पार्टनर्स के फाउंडर मेंबर और चेयरपर्सन हैं।

नियुक्ति पर कंपनी का बयान

कंपनी के नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी के लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, “हम इंफोसिस के बोर्ड में गोविंद का स्वागत करते हुए खुश हैं। वे ग्लोबल लेवल पर सम्मानित कॉर्पोरेट लीडर हैं और एडवाइजरी सर्विसेज के क्षेत्रों में उनका गहरा और विविध अनुभव हमारे लिए बहुत अहम होगा।"


कौन हैं गोविंद वैदिराम अय्यर 

अय्यर की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज त्रिची से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने द व्हार्टन स्कूल, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है। अय्यर ने एशियन वेंचर Philanthropy नेटवर्क के एडवाइजरी बोर्ड में भी काम किया है। वे भारत में सोशल वेंचर पार्टनर्स के फाउंडर मेंबर और चेयरपर्सन हैं।

कंपनी को दिसंबर तिमाही में 13 फीसदी का मुनाफा

बता दें कि आज कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा भी की है। कंपनी का मुनाफा सालाना 13 प्रतिशत बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। दिसंबर 2022 तिमाही के दौरान रेवेन्यू 38,318 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि एक साल पहले की अवधि के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।