आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में केवल 1,627 लोगों को नौकरियां दी है। जबकि मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी ने 10,000 से ज्यादा लोगों को नौकरियां दी थी। इसका मतलब है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने पिछली तिमाही की तुलना में 84 फीसदी कम नौकरियां दी है। हालांकि, इस दौरान नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। कंपनी का एट्रिशन रेट जुलाई-सितंबर तिमाही के 27.10 फीसदी से घटकर 24.3 फीसदी पर आ गया है। हालांकि, कंपनी को भरोसा है कि वह वित्त वर्ष 2023 में 50,000 कर्मचारियों को हायर करने के अपने टारगेट को पूरा कर लेगी।
