FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्टार्ट-अप स्प्राउटलाइफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। यह अधिग्रहण इसलिए किया जा रहा है ताकि तेजी से बढ़ते न्यूट्रिशन हेल्थ फूड्स स्पेस में कंपनी की स्थिति को मजबूत किया जा सके। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ITC 3-4 साल की अवधि में कंपनी को किस्तों में खरीदेगी। कंपनी की योजना मार्च 2025 तक स्प्राउटलाइफ फूड्स में 47.5% हिस्सेदारी खरीदने की है।
कंपनी शुरुआत में 175 करोड़ में 39.4% हिस्सेदारी खरीदेगी। बाद में मार्च 2025 तक कुल 47.5% हिस्सेदारी के लिए 80 करोड़ का और निवेश किया जाएगा। शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण प्री-डिफाइन वैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर किया जाएगा, जो बाइंडिंग डॉक्यूमेंट में मंजूर अन्य शर्तों के अधीन होगा। 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में स्प्राउटलाइफ फूड्स का कारोबार बढ़कर 68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 32 करोड़ रुपये था।ट
योगा बार के तहत फूड प्रोडक्ट्स बेचती है कंपनी
स्प्राउटलाइफ 'योगा बार' के तहत अपने फूड प्रोडक्ट्स का बनाती और बेचती है। योगा बार में एक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है, जिसमें न्यूट्रिशन बार, मूसली, ओट्स और अनाज शामिल हैं। वर्तमान में ऑफलाइन स्टोर्स में बढ़ती उपस्थिति के साथ इसकी ऑनलाइन बिक्री भी बढ़ रही है। यह अधिग्रहण आईटीसी को अपने फ्यूचर-रेडी पोर्टफोलियो को बढ़ाने और 'गुड फॉर यू' स्पेस में बाजार उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। इसमें वर्तमान में आशीर्वाद मल्टी-ग्रेन आटा, आशीर्वाद नेचर्स सुपर फूड्स, बिस्कुट की फार्मलाइट रेंज, सनफीस्ट प्रोटीन शेक, बी नेचुरल न्यूट्रीलाइट एबीसी बेवरेज शामिल हैं।