Get App

ITC स्प्राउटलाइफ फूड्स के 'Yoga Bar' का करेगी अधिग्रहण, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

ITC ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ITC 3-4 साल की अवधि में कंपनी को किस्तों में खरीदेगी। कंपनी की योजना मार्च 2025 तक स्प्राउटलाइफ फूड्स में 47.5% हिस्सेदारी खरीदने की है। वहीं, शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण प्री-डिफाइन वैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर किया जाएगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 9:48 PM
ITC स्प्राउटलाइफ फूड्स के 'Yoga Bar' का करेगी अधिग्रहण, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान
ITC लिमिटेड ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्टार्ट-अप स्प्राउटलाइफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है।

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्टार्ट-अप स्प्राउटलाइफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। यह अधिग्रहण इसलिए किया जा रहा है ताकि तेजी से बढ़ते न्यूट्रिशन हेल्थ फूड्स स्पेस में कंपनी की स्थिति को मजबूत किया जा सके। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ITC 3-4 साल की अवधि में कंपनी को किस्तों में खरीदेगी। कंपनी की योजना मार्च 2025 तक स्प्राउटलाइफ फूड्स में 47.5% हिस्सेदारी खरीदने की है।

क्या है कंपनी का प्लान

कंपनी शुरुआत में 175 करोड़ में 39.4% हिस्सेदारी खरीदेगी। बाद में मार्च 2025 तक कुल 47.5% हिस्सेदारी के लिए 80 करोड़ का और निवेश किया जाएगा। शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण प्री-डिफाइन वैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर किया जाएगा, जो बाइंडिंग डॉक्यूमेंट में मंजूर अन्य शर्तों के अधीन होगा। 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में स्प्राउटलाइफ फूड्स का कारोबार बढ़कर 68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 32 करोड़ रुपये था।ट

योगा बार के तहत फूड प्रोडक्ट्स बेचती है कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें