Jet Fuel Prices: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन की नई कीमतों का ऐलान किया, जिसने भारतीय विमानन क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अप्रैल महीने के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में 115% तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। भारत के विमानन इतिहास में यह पहली बार है जब जेट फ्यूल की कीमतें ₹2 लाख प्रति किलो लीटर के पार पहुंच गई है।
