Get App

JSPL पीएलआई स्कीम के तहत स्पेशियलिटी स्टील के लिए करेगी निवेश, 7,930 करोड़ रुपये खर्च करने की है योजना

JSPL सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के क्वालिफायर में से एक है, जिसका मकसद घरेलू स्टील सेक्टर में नई तकनीकों का उपयोग करके वैल्यू एडेड स्टील के उत्पादन को बढ़ाना है। इस निवेश के तहत देश में आठ प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले एलॉय बनाए जाएंगे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 5:47 PM
JSPL पीएलआई स्कीम के तहत स्पेशियलिटी स्टील के लिए करेगी निवेश, 7,930 करोड़ रुपये खर्च करने की है योजना
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) विशेष इस्पात के लिए PLI स्कीम के तहत 7,930 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) विशेष इस्पात के लिए PLI स्कीम के तहत 7,930 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विमलेंद्र झा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस निवेश के तहत देश में आठ प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले एलॉय बनाए जाएंगे। JSPL सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के क्वालिफायर में से एक है, जिसका मकसद घरेलू स्टील सेक्टर में नई तकनीकों का उपयोग करके वैल्यू एडेड स्टील के उत्पादन को बढ़ाना है। 9 दिसंबर को, सरकार ने योजना के तहत 42,500 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाली 67 एंट्री के चयन की घोषणा की थी।

पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

इस प्रस्तावित निवेश से देश में 70,000 रोजगार के नए अवसर पैदा होने और इसके साथ ही 26 मिलियन टन स्पेशियलिटी स्टील कैपिसिटी बढ़ने की उम्मीद है। इस निवेश राशि में जेएसपीएल की हिस्सेदारी के बारे में पूछे जाने पर झा ने जवाब दिया, "पीएलआई स्कीम स्पेशियलिटी स्टील के लिए) के लिए हमारी प्रतिबद्धता लगभग 7,930 करोड़ रुपये होगी।"

क्या है कंपनी की योजना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें