Get App

L&T Tech Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 13% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 12% का उछाल

L&T Tech Q3 Results : अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 336.2 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह CNBC TV-18 के 332 करोड़ रुपये के मुनाफे के अनुमान के लगभग समान है। कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि के 303 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी अधिक है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 5:33 PM
L&T Tech Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 13% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 12% का उछाल
L&T Tech ने आज 16 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

L&T Tech Q3 Results : एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने आज 16 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 336.2 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह CNBC TV-18 के 332 करोड़ रुपये के मुनाफे के अनुमान के लगभग समान है। कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि के 303 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज इस स्टॉक में 1.44 फीसदी की गिरावट आई है और यह 5,366 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Q3FY24 में ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2,422 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 2,049 करोड़ रुपये के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। डॉलर के संदर्भ में अक्टूबर-दिसंबर 2023 की अवधि में रेवेन्यू 290.7 मिलियन डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी अधिक है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार तिमाही के दौरान एलएंडटी टेक का EBIT 416 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBIT मार्जिन 17.2 फीसदी रहा।

L&T Tech के CEO और MD का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें