LTIMindtree के मार्केट प्रेसिडेंट वेणुगोपाल लंबू ने दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

LTIMindtree के होल-टाइम डायरेक्टर और मार्केट प्रेसिडेंट वेणुगोपाल लंबू ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 3 जनवरी को यह जानकारी दी। विलय के बाद कंपनी से यह इस्तीफे की पहली बड़ी खबर है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 8:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LTIMindtree के होल-टाइम डायरेक्टर और मार्केट प्रेसिडेंट वेणुगोपाल लंबू ने इस्तीफा दे दिया है।

एलएंडटी इंफोटेक (L&T Infotech) और माइंडट्री (Mindtree) के विलय से बनी कंपनी LTIMindtree से होल-टाइम डायरेक्टर और मार्केट प्रेसिडेंट वेणुगोपाल लंबू ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 3 जनवरी को यह जानकारी दी। मर्जर के बाद कंपनी से यह इस्तीफे की पहली बड़ी खबर है। LTIMindtree का कहना है कि लंबू ने कंपनी के बाहर अवसर की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है। LTIMindtree ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "हम सूचित करते हैं कि श्री वेणुगोपाल लंबू (DIN: 08840898) ने कंपनी के बाहर अवसर की तलाश के लिए होल-टाइम डायरेक्टर और प्रेसिडेंट, मार्केट II के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनका लास्ट लर्किंग डे 10 जनवरी 2023 होगा।”

अगस्त 2020 में माइंडट्री में हुए थे शामिल

लंबू अगस्त 2020 में कॉग्निजेंट से ग्लोबल मार्केट्स के प्रेसिडेंट के रूप में माइंडट्री में शामिल हुए थे। नवंबर 2022 में एलएंडटी इन्फोटेक और माइंडट्री के विलय के बाद सुधीर चतुर्वेदी और वेणुगोपाल लंबू दोनों को प्रेसिडेंट-मार्केट्स के रूप में नामित किया गया था। कंपनी ने बताया कि वह माइंडट्री में उनके पास स्ट्रेटजिक डायरेक्शन तैयार करने और ग्राहकों के लिए डिजिटल इनिशिएटिव के काम की जिम्मेदारी थी। कॉग्निजेंट से पहले उन्होंने HCLTech में भी काम किया था।


कौन हैं वेणूगोपाल लंबू

वेणुगोपाल लंबू ने मैसूर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और लंदन बिजनेस स्कूल से जनरल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। LTIMindtree ने मर्जर के बाद 14 नवंबर से कामकाज शुरू किया और 5 दिसंबर से एक्सचेंजों पर कारोबार शुरू हुआ। कंपनी के मुताबिक विलय के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से भारत की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन गई। LTIMindtree के CEO देबाशीष चटर्जी ने कहा था कि मर्ज के बाद कंपनी का फोकस क्रॉस-सेलिंग और अपसेलिंग पर होगा। चटर्जी ने पहले कॉग्निजेंट में भी काम किया था, और चटर्जी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ महीने बाद लंबू कंपनी में चले गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।