इनकम टैक्स के बाद अब सरकार कॉरपोरेट फाइलिंग्स में बड़े रिफॉर्म करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के तहत कंपनियों और LLP फर्म्स के लिए कंप्लायंस आसान बनाने के लिए अमेंडमेंट लाया जा सकता है ताकि MCA पोर्टल पर दाखिल किए जाने वाले फॉर्म्स को छोटा और आसान बनाया जा सके। इस पर ज्यादा डिटेल के साथ सीएनबीसी-आवाज संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सरकार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कॉरपोरेट फाइलिंग्स में बड़े रिफॉर्म की तैयारी में है। इसके लिए सबसे पहले तो RoC के तहत मौजूदा फॉर्म्स का रेशनलाइजेशन होगा।
