अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध पर बड़ा बयान दिया है। भारत की यात्रा पर आए रुबियो ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय उत्पादों पर लगा अमेरिकी प्रतिबंध खासकर भारत को ध्यान में रखकर नहीं लगाया गया था। इसका मकसद यूक्रेन से लड़ाई खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाना था।
