देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की थोक बिक्री जनवरी, 2022 में 3.96 प्रतिशत घटकर 1,54,379 यूनिट्स रही। मारुति ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जनवरी, 2021 में कंपनी ने 1,60,752 कार बेचे थे। इसके अलावा कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले महीने आठ प्रतिशत घटकर 1,36,442 यूनिट रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 1,48,307 यूनिट रही थी।
