Get App

Maruti Suzuki ने Kamarajar पोर्ट के साथ किया करार, हर साल 20,000 कारों का निर्यात करेगी कंपनी

Maruti Suzuki ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, आसियान, ओशेनिया और SAARC देशों में पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात करेगी। बयान में बताया गया कि यहां से हर साल करीब 20,000 कारों का निर्यात किया जाएगा। बता दें कि कामराजर पोर्ट तमिलनाडु में चेन्नई पोर्ट से लगभग 20 किमी उत्तर में स्थित है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 22, 2022 पर 4:27 PM
Maruti Suzuki ने Kamarajar पोर्ट के साथ किया करार, हर साल 20,000 कारों का निर्यात करेगी कंपनी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki) ने कामराजर पोर्ट (Kamarajar Port) के साथ पांच साल का एक समझौता किया है।

Maruti Suzuki inks deal with Kamarajar port: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki) ने कामराजर पोर्ट (Kamarajar Port) के साथ पांच साल का एक समझौता किया है। मारुति सुजुकी ने यह एग्रीमेंट ग्लोबल मार्केट में अपने पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट करने के लिए किया है। यह एग्रीमेंट दिसंबर, 2022 से शुरू हो चुका है। कामराजर पोर्ट तमिलनाडु में चेन्नई पोर्ट से लगभग 20 किमी उत्तर में स्थित है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, आसियान, ओशेनिया और SAARC देशों में पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात करेगी।

20 हजार कारों का होगा निर्यात

बयान में बताया गया कि यहां से हर साल करीब 20,000 कारों का निर्यात किया जाएगा। वाहनों की इकाइयों के लिए बंदरगाह ने अलग से व्यवस्था की है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘कामराजर पोर्ट से निर्यात शुरू होने पर हमें बड़े पैमाने पर कस्टमर्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल से मुंबई बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह और पीपावाव बंदरगाह पर भीड़भाड़ भी कम होगी। मौजूदा समय में कंपनी इन तीनों बंदरगाह से वाहनों का निर्यात करती है।’’

कामराजर पोर्ट का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें