Get App

Q2 में बंपर कमाई के बाद स्पार्क मिंडा का बड़ा प्लान! पुणे में मिलेगी 1,400 लोगों को नौकरी, CFO ने बताया मेगा विजन

Spark Minda Corporation: Q2 FY27 में ₹2,189 करोड़ का रिकॉर्ड रेवेन्यू और ₹143 करोड़ का मुनाफा दर्ज करने के बाद स्पार्क मिंडा के ग्रुप CFO अजय अग्रवाल ने अपनी भावी योजनाओं पर खुल कर बात की है। कंपनी चाकण में ₹200 करोड़ के निवेश से TFT डिस्प्ले प्लांट लगा रही है, जिससे 1,400 नौकरियां पैदा होंगी। ₹400 करोड़ से अधिक का EV चार्जर ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी अब 2-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में भी चार्जिंग सॉल्यूशंस विस्तार की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:09 PM
Q2 में बंपर कमाई के बाद स्पार्क मिंडा का बड़ा प्लान! पुणे में मिलेगी 1,400 लोगों को नौकरी, CFO ने बताया मेगा विजन
कंपनी चाकण में ₹200 करोड़ के निवेश से TFT डिस्प्ले प्लांट लगा रही है

Spark Minda Corporation: ऑटो कंपोनेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मिंडा कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे हाल ही में जारी किए। कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे दोनों के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया।

नतीजों के ऐलान के बाद, कंपनी के ग्रुप सीएफओ और प्रेसिडेंट (फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी) अजय अग्रवाल ने पुणे के चाकण में लग रहे नए TFT डिस्प्ले प्लांट, रोजगार के अवसरों और ₹400 करोड़ के EV चार्जर ऑर्डर को लेकर विस्तार से बात की है।

पहले जानिए तिमाही नतीजों की मुख्य बातें

सीएनबीसी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, Q2 FY27 में कंपनी का समेकित राजस्व YoY आधार पर 42.6% बढ़कर ₹2,189 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। EBITDA ₹257 करोड़ रहा, जिसमें 11.8% का मार्जिन दर्ज हुआ। कंपनी का मुनाफा YoY आधार पर 68.9% की बढ़त के साथ ₹143 करोड़ पर पहुंचा। Q2 FY27 के नए ऑर्डर्स में अकेले EV प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 35% रही। बता दें कि पहली छमाही (H1) का कुल रेवेन्यू 38.1% बढ़कर ₹4,036 करोड़ दर्ज हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें