Get App

Petrol-Diesel Price Hike: नायरा ने 5 रुपये तक बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी को बड़ा झटका

Petrol-Diesel Price Hike: देश की सबसे बड़ी निजी पेट्रोल पंप कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में VAT और टैक्स के कारण वास्तविक बढ़ोतरी ₹5.30 प्रति लीटर तक भी जा सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 3:01 PM
Petrol-Diesel Price Hike: नायरा ने 5 रुपये तक बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी को बड़ा झटका
Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल-ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद से भी देश की फ्यूल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है

Petrol-Diesel Price Hike: देश की सबसे बड़ी निजी पेट्रोल पंप कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में VAT और टैक्स के कारण वास्तविक बढ़ोतरी ₹5.30 प्रति लीटर तक भी जा सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल के चलते यह फैसला लिया है।

मिडिल-ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद से भी देश की फ्यूल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया था। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 50 प्रतिशत महंगा हो गया है। हालांकि भारत में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक नहीं बढ़ाए गए है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अब नायरा एनर्जी ने अपने लागत के कुछ हिस्से को ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। कंपनी के पास देश के कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 पंप हैं। खबर लिखे जाने तक नायरा एनर्जी की इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं आई थी।

हालांकि देश की सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। देश का करीब 90 प्रतिशत फ्यूल मार्केट इन्हीं कंपनियों के पास है। इनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें