Zerodha की वैल्यू सिर्फ 2 अरब डॉलर ही क्यों है? को-फाउंडर Nithin Kamath ने बताया कारण

जीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने बताया कि वह फर्म की वैल्यूएशन क्यों सिर्फ 2 अरब डॉलर देखते हैं

अपडेटेड Nov 27, 2021 पर 10:05 PM
Nithin Kamath

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) ने शनिवार को बताया कि क्योंकि वह अपनी कंपनी की वैल्यू सिर्फ 2 अरब डॉलर देखतें हैं, जबकि दूसरे कई अपेक्षाकृत छोटे स्टार्टअप इससे कहीं अधिक वैल्यूएशन पर फंडिंग जुटा रहे हैं।

कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सिलेसिलेवार ट्वीट कर इसके पीछे का कारण बताया। कामत ने बताया, "जीरोधा हर साल सिर्फ एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) के लिए अपनी वैल्यूएशन तय करने वाली प्रक्रिया को करती है।"

कामत ने इसके बाद बताया कि जीरोधा में किस तरह ESOPs दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, "हम अपनी टीम में किसी को भी ESOPs देने का वादा नहीं करते हैं। खुलकर बोलूं तो हमने कभी सोचा नहीं था कि हम कोई ऐसी चीज बना रहे हैं, जिसकी आगे चलकर इतनी अधिक वैल्यू होने वाली है। ऐसे में हमने कभी ESOPs के बारे में भी नहीं सोचा। हालांकि 2017 के आसपास जब हमारा बिजनेस तेजी से बढ़ने लगा, तब हमने अपनी सफलता को बांटने के लिए ESOP स्कीम बनाया।"


The only reason why we do a valuation exercise at Zerodha every year is for our ESOP buyback.

I keep getting asked why are we valuing ourselves at

just $2Billion currently when smaller players are raising money at far higher valuations.

Here is why we're conservative

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।