Get App

Odisha को विंड एनर्जी सेक्टर में निवेशकों से मिला 4940 करोड़ का प्रपोजल, जानिए डिटेल

शुक्रवार को रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए नोडल एजेंसी GRIDCO ने अपने टेक्निकल पार्टनर iFOREST के सहयोग से ‘ओडिशा विंड एनर्जी समिट इनवेस्टर राउंड टेबल’ का आयोजन किया। इसका मकसद विंड एनर्जी सेक्टर में निवेश के अवसरों को हासिल करना था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 04, 2023 पर 5:53 PM
Odisha को विंड एनर्जी सेक्टर में निवेशकों से मिला 4940 करोड़ का प्रपोजल, जानिए डिटेल
ओडिशा सरकार को विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए निवेशकों से 4940 करोड़ रुपये का प्रपोजल मिला है।

ओडिशा सरकार को विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए निवेशकों से 4940 करोड़ रुपये का प्रपोजल मिला है। एक सीनियर ऑफिसर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए नोडल एजेंसी GRIDCO ने अपने टेक्निकल पार्टनर iFOREST के सहयोग से ‘ओडिशा विंड एनर्जी समिट इनवेस्टर राउंड टेबल’ का आयोजन किया। इसका मकसद विंड एनर्जी सेक्टर में निवेश के अवसरों को हासिल करना था।

इस अवसर पर संभावित निवेशकों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सरकारी नोडल एजेंसी ग्रिडको के अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बैठक की। इसमें पवन ऊर्जा की 575 मेगावाट क्षमता के लिए कई निवेशकों द्वारा 4,940 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का भरोसा दिया गया।

शिखर सम्मेलन में देश भर के 25 प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया। इस सम्मेलन ने विंड पावर प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में प्रमुख इकाइयों को एक साथ लाने में एक अहम मंच के रूप में कार्य किया। चीफ सेक्रेटरी पीके जेना ने अपने संबोधन में ओडिशा में पावर प्लांट्स और मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना के लिए विंड इंडस्ट्री को व्यापक समर्थन देने के राज्य के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।

वित्त और ऊर्जा सचिव वीके देव ने भी भरोसा जताया कि शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से पवन ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं, दृष्टि और मिशन को पूरा करने की दिशा में ओडिशा की महत्वाकांक्षी यात्रा में एक अहम कदम के रूप में काम करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें